फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिद्वार में 600 व्यापारियों ने नहीं लिया जीएसटी नंबर

हरिद्वार में 600 व्यापारियों ने नहीं लिया जीएसटी नंबर

Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में 600 व्यापारियों ने नहीं लिया जीएसटी नंबर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार में अब तक 2288 व्यापारियों ने ही जीएसटी नंबर लिया है, जबकि जिले में वैट देने वालों की संख्या 2900 के करीब थी।
केंद्र सरकार की ओर से सभी कर समाप्त करने के बाद जीएसटी कर एक जुलाई को लागू किया गया। सरकार ने वैट देने वाले व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने के लिए तीन माह का समय दिया है। एक माह में वैट देने वाले सभी व्यापारियों ने जीएसटी नंबर नहीं लिया है।
हरिद्वार में जीएसटी लागू करने से पहले वैट देने वालों व्यापारियों की संख्या करीब 2900 थी। जीएसटी लागू करने के बाद हरिद्वार को सात सेक्टरों में बांटा गया। सभी सेक्टर प्रभारी अपने सेक्टर के व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने की अपील करने में जुट गए। कर लागू होने के एक माह बाद भी 2288 लोगों ने जीएसटी नंबर लिया है। सेक्टर एक में 145, सेक्टर दो में 162, तीन में 151, चार में 163, पांच में 182, छह में 172 और सात में 169 व्यापारियों ने आवेदन कर जीएसटी नंबर लिया है। हरिद्वार वाणिज्य कर विभाग से 1144 व्यापारियों ने जीएसटी नंबर लिया है। , जबकि केंद्र सरकार के वाणिज्य कर विभाग से भी 1144 व्यापारियों ने जीएसटी नंबर लिया है। डिप्टी ज्वाइंट कमिश्नर अनुराग मिश्रा के मुताबिक काफी संख्या में लोगों ने जीएसटी नंबर ले लिया है। नए व्यापारियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

वैट देने वाले व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने के लिए अंतिम मौका 30 सितंबर तक का दिया गया है। 30 सितंबर तक जीएसटी नंबर न लेने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि नए व्यापारी कभी भी जीएसटी नंबर ले सकेंगे। उधर नए व्यापारियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed