{"_id":"597f66e54f1c1baf328b4970","slug":"150152172411-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार लघु समाचार पत्रों के हित संरक्षण को गंभीर-कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार लघु समाचार पत्रों के हित संरक्षण को गंभीर-कौशिक
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार पत्रकारों तथा लघु समाचार पत्रों के हितों के संरक्षण के लिए गंभीर हैं। कहा कि लघु समाचार पत्रों को समुचित विज्ञापन देने के लिए समिति का गठन किया गया है, जो कार्य योजना बना रही है।
सोमवार को खन्ना नगर स्थित कार्यालय में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मीडिया जगत का अविस्मरणीय योगदान रहा है। राज्य के विकास में भी पत्रकारों ने सार्थक सहयोग दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई की भविष्य में भी पत्रकार जगत राज्य के विकास में सहयोग करते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में पत्रकार आयोग का गठन करने, पत्रकारों पर होने वाले हमलों को गैर जमानतीय अपराध बनाने, लघु समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकारों के परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा का शत-प्रतिशत का लाभ देने और तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को मान्यता देने की मांग की गई है। शहरी विकास मंत्री ने इस बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री राहुल वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीएस चैहान, यूनियन के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनील पाल, जोगेंद्र सिंह मावी, तनवीर अली, लव शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन