फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने निकाली जनजागरूकता बाईक रैली

स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने निकाली जनजागरूकता बाईक रैली

Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने निकाली जनजागरूकता बाईक रैली

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों को जागयक करने के लिए स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने रविवार शाम को स्वच्छता संकल्प बाइक रैली निकाली। हरकी पौड़ी पहुंचने पर सभी स्वयंसेवियों ने गंगाजल उठाकर गंगा की स्वच्छता के लिए काम करने का संकल्प लिया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी रैली में भाग लेकर स्वयंसेवियों का उत्साह बढ़ाया।
रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक रावत, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता के लिए काम करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। हरकी पैड़ी पर रैली के समापन के दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा के स्वयंसेवियों की ओर से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। कहा कि गंगा हमारी पौराणिक धार्मिक पहचान है। गंगा को स्वच्छ रखने में सबकी सहभागिता होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने स्पर्श गंगा टीम के छह सदस्यों को स्वच्छता सेनानी अवार्ड दिया। स्पर्श गंगा अभियान टीम के संयोजक शिखर पालीवाल लगातार गंगा घाटों को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गंगा सफाई अभियान से जुटी गंगा स्पर्श टीम हरिद्वार के अलावा पूरे उत्तराखंड में अलग-अलग 85 स्थानों पर जनजागरूता फैलाने का काम कर रही है। स्पर्श गंगा अभियान टीम के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा गंगा सफाई अभियानों की सफलता से गंगा के प्रति लोगों की आस्था और लगाव का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता संकल्प रैली में विकास, अंकित अरोड़ा, वीर गुर्जर, अनमोल, नीतू शर्मा, कपिल, शुभम दीवान, तुषार शर्मा, तन्मय शर्मा, यश शर्मा, कार्तिक अरोड़ा, सौरभ शर्मा, नितिन भारद्वाज, राहुल सब्बरवाल, हन्नी सैनी, शानू वशिष्ठ, रेखा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मनु रावत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed