{"_id":"597f605d4f1c1b0a278b4ba0","slug":"15015200529-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर पर लगी आग, आपदा प्रबंधन दल ने पाया काब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर पर लगी आग, आपदा प्रबंधन दल ने पाया काब
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। रविवार रात को तहसील मुख्यालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष की ऊपरी मंजिल में रखे रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात स्वयं सेवकों ने किसी तरह आग बुझाई। आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात आपदा प्रबंधन दल के टीम लीडर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को एक स्वयं सेवक कमरे में चाय बना रहा था कि इसी दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यह देख स्वयं सेवक कमरे से भाग गया और इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। अनिल गड़िया, राघवेंद्र और नरेश सिंह पानी और भीगा कंबल लाए और सिलेंडर पर डाला। तब आग पर काबू पाया जा सका।
