फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डीजू और आनंद क्वार्टर फाइनल में हारे

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डीजू और आनंद क्वार्टर फाइनल में हारे

Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डीजू और आनंद क्वार्टर फाइनल में हारे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वी डीजू और चेतन आनंद को हरियाणा के केतन चहल और अक्षित महाजन ने संघर्षपूर्ण मैच में हरा दिया। उधर उत्तराखंड की एक मात्र खिलाड़ी कुहू गर्ग ने असम के खिलाड़ी रोहन कपूर के साथ मिक्स डबल्स और महिला डबल्स में खेलते हुए एबी हजारिका के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कुहू दोनों टीमों से सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। मेंस डबल्स में उत्तराखंड के रोहित रतूड़ी और मोहित तिवारी की जोड़ी बाहर हो गई।
हरिद्वार के सिटी कांप्लेक्स में चल रहे सत्यपाल कुमार मेमोरियल ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को प्री क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मैचों के कुल 36 मुकाबले खेले गए। 12 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर फाइनल जीतकर 24 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर मेंस डबल्स में हुआ। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी डीजू और चेतन क्वार्टर फाइनल में हार गए। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में मोहम्मद रहमान और आर विलेन को हराया। उत्तराखंड की रोहित और मोहित की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में निशांत और मृत्युंजय को हराकर आगे बढ़ी, लेकिन क्वार्टर फाइनल में यह जोड़ी हार गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड की कुहू गर्ग और आसाम के रोहन कपूर ने उत्तराखंड के मोहित तिवारी और यूपी की सरोनी शर्मा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी के बड़े भाई नंदागोपाल और महिमा अग्रवाल ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के चेयरमैन अजय कुमार और सचिव नीरज कुमार आदि ने उत्तराखंड की खिलाड़ी कुहू गर्ग व रोहन कपूर को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। क्वार्टर फाइनल मैचों में टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने इंटरनेशनल वैटरेन खिलाड़ी स्टेट बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर विजय भूटानी, संजीव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, हिमांशु, डा. प्रमोद त्यागी, नरेंद्र चुघ, कोच सुमन कुमार, मन्नु चौहान, देवेंद्र कुमार ब्रह्म, राजेश रिझावन, रचित कुमार, गुलशन भाटिया, अनुराग गुप्ता आदि वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन सचिव नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार (आज) को फाइनल मैंच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed