फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंडिया के लिए गोल्ड लाना दोनों भाईयों का सपना

इंडिया के लिए गोल्ड लाना दोनों भाईयों का सपना

Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
इंडिया के लिए गोल्ड लाना दोनों भाईयों का सपना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी के भाई नंदा गोपाल किदांबी का सपना देश के लिए स्वर्ण लाना है। बड़े भाई नंदा अपने छोटे भाई श्रीकांत के साथ देश की नंबर एक जोड़ी बनकर खेलना चाहते हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों का सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण लाना है।

पूरे विश्व में बैडमिंटन में भारत का डंका बजाने वाले श्रीकांत किदांबी के बड़े भाई नंदा गोपाल किदांबी हरिद्वार राष्ट्रीय मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं। टूर्नामेंट में नंबर एक जोड़ी बनने के लिए हरिद्वार पहुंचे नंदा गोपाल किदांबी ने सेमीफाइलन में प्रवेश कर लिया। आंध्र प्रदेश के छोटे से गांव गुंटूर में जन्म लेने वाले दोनों भाई बैडमिंटन में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। बड़े भाई नंदा किदांबी ने बताया कि उनके पिता केवीएस कृष्णा किसान थे। बचपन में पिता ने ही नंदा को बैडमिंटन पकड़ाया था। देश और दुनिया में नाम कमा चुके और हाल ही में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले श्रीकांत किदांबी बैडमिंटन की दुनिया में विश्व के 11 वें स्थान पर है। बड़े भाई नंदा भी नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। हरिद्वार में खेल रहे नंदा गोपाल अब अपने भाई श्रीकांत के साथ जोड़ी बनाकर खेलना चाहते हैं। नंदा ने बताया कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाना है। पिता दोनों बेटों के साथ बैडमिंटन खेला करते थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद किदांबी अब गंगा स्नान के लिए उत्सुक नजर आ रहे है। बताया कि शनिवार को वह गंगा स्नान जरूर करेंगे। परिवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अपनी बचपन की दास्तां भावुक होते होते बयां की। उन्होंने अपने पिता के किसान थे, लेकिन उनके खेल में पिता ने कोई कमी नहीं होनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed