फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिर्फ 27 स्टोन क्रशर ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

सिर्फ 27 स्टोन क्रशर ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ  27 स्टोन क्रशर ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी केवल 27 स्टोन क्रशर मालिकों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अब जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने स्टोन क्रशरों को सील करने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने दो महीने पहले स्टोन क्रशरों पर छापे मारकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन की चोरी पकड़ी थी तथा 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था। उन्होंने जिले में स्थित 90 स्टोन क्रशरों के मालिकों को अपने यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए थे ताकि स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री की चोरी रोकी जा सके। इसके लिए सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो महीने बाद भी अब तक केवल 27 स्टोन क्रशर संचालकों ने ही सीसीटीवी लगवाए हैं। इधर जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सभी स्टोन क्रशरों में लगवाए गए सीसीटीवी को इंटरनेट से जोड़कर यहीं से उनकी मॉनीटरिंग करने की तैयारी कर ली गई है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि एक बार और स्टोर क्रशर मालिकों को अंतिम समय देते हुए 15 अगस्त तक सीसीटीवी लगवाने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त के बाद आदेशों का अनुपालन नहीं कराने वाले स्टोन क्रशरों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed