{"_id":"597a19864f1c1b6b218b47bc","slug":"15011742329-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के आगे झुके परियोजना अधिकारी, एक माह में वेतन विसंगति दूर करने का दिया लिखित आश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के आगे झुके परियोजना अधिकारी, एक माह में वेतन विसंगति दूर करने का दिया लिखित आश्वास
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। बिरही गंगा हाइड्रो परियोजना के कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों के आश्वासन पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। परियोजना प्रबंधक ने एक माह के भीतर कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने का लिखित आश्वासन दिया है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को परियोजना के कर्मचारी पावर हाउस स्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने परियोजना के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू करने का एलान किया था। कर्मचारियों को देख परियोजना प्रबंधक हरीश डंगवाल और केएस कठैत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2011 से इपीएफ (भविष्य निधि) का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। जिस पर परियोजना के अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, प्रकाश गड़िया, बुद्धि सिंह नेगी, लक्ष्मण डुंगरियाल, पुष्कर रावत, विजय डुंगरियाल, लक्ष्मी सती, मदन सिंह, जमन राणा, गजपाल फस्र्वाण, राजेंद्र भंडारी, संदीप, रामकृष्ण चमोला आदि मौजूद थे।