{"_id":"597a197b4f1c1bd9268b47fb","slug":"150117422214-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना के कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का गैस एजेंसी पर प्रदर्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना के कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का गैस एजेंसी पर प्रदर्शन, हंगामा
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लालढांग।
उज्जवला योजना के तहत कनैकशन नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने लालढांग स्थित राणा गैस एजेंसी के दफ्तर पर तालाबंदी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का विरोध करने आए एजेंसी कर्मचारी की महिलाओं ने पिटाई कर डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 60 लोगों ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन पैसे देने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कर्मचारियो पर उज्जवला योजना में जमा राशि हड़पने का आरोप लगाया था।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण गैस एजेंसी पर पहुंचे और कनेक्शन के बारे में बात की। इस दौरान एजेंसी कर्मचारी के साथ कहासुनी होने पर महिलाओं ने उसकी पिटाई कर डाली। आरोप है कि कर्मचारी गाली गलौज कर रहा था। ग्रामीण शाहिदा बेगम, पूनम, सविता, सीमा, कमला और मंजू देवी, रानी, संगीता, प्रेमवती, संध्या देवी, अशोक कुमार, पंकज चमोली, होशियार सिंह और शैलेश कुमार आदि गैस एजेंसी में ताला बंदी कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुचे एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि शीशपाल पोख्रियाल और संजय सैनी तथा गैस एजेंसी मालिक राजकुमार राणा के साथ वार्ता की । इस दौरान प्रदर्शनकारी मौके पर ही डटे रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता हो गई है। गैस एजेंसी मालिक ने कहा कि पात्र ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना में कनेक्शन दिया जाएगा, जबकि अन्स को सामान्य गैस कनेक्शन दिया जाएगा।