{"_id":"5978f99b4f1c1ba4608b463b","slug":"15011005245-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में अभिनय के साथ प्रदेश के सिनेमा को पंख देंगी स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड में अभिनय के साथ प्रदेश के सिनेमा को पंख देंगी स्वाति
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के लिए...
पलायन की पीड़ा को दिखाएगी स्वाति की ‘नानी’
-- 18 अगस्त को रिलीज होगी स्वाति की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘बरेली की बर्फी’
-- कई टीवी सीरियलों में अभिनय कर चुकी है दून की स्वाति
नवीन नौटियाल
ऋषिकेश।
उत्तराखंड में हो रहे पलायन व गढ़वाली-कुमाऊंनी भाषा से विमुख हो रहे लोगों को आइना दिखाने के लिए दून की स्वाति जल्द ही ‘नानी’ फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने खुद एक स्टोरी लिखी है। कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी टिहरी के थत्यूड़ की मूल निवासी व हाल निवासी दून की स्वाति सेमवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार में होगी और फिल्म का नाम उन्होंने ‘नानी’ रखा है, जिसके माध्यम से युवाओं में अपनी भाषा, बोली और सभ्यता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वाति ने बताया कि मुंबई में देश के सभी हिस्सों के लोग निवास करते हैं। सभी लोग अपनी भाषा, बोली में बातचीत करते हैं, लेकिन कुछ गढ़वाल क्षेत्र के लोग अपनी मातृभाषा गढ़वाली, कुमाऊंनी में बातचीत करने से परहेज करतेे हैं।
स्वाति ने बताया कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ 18 को रिलीज होने जा रही है। ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी’, ‘आहट’, ‘लगे रहो चाचू’ जैसे सुपरहिट टीवी सीरियलों में अभिनय व कई डाक्यूमेंट्री फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी स्वाति सेमवाल इन दिनों बरेली की बर्फी से बॉलीवुड के बड़े पर्दे से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, अभिनेत्री कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वह अभिनेता राजकुमार राव के अपोजिट मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी। फिल्म में उनका नाम रमा है, जिसमें वह चुलबुली और हंसमुख किरदार निभा रही हैं।
अभिनेत्री ने पलायन पर जताई चिंता
स्वाति ने पहाड़ से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा उत्तराखंड में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। संभावनाओं की तलाश कर पर्यटक स्थलों को विकसित कर पलायन को रोका जा सकता है। मौका मिला तो वह प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार रहेगी। बताया फिल्मी जगत में कामयाबी पाने के लिए शक्ल ज्यादा मायने नहीं रखती है। अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी के लिए टैलेंट होना बेहद जरूरी है।