{"_id":"5978c9eb4f1c1bfb748b4695","slug":"150108831616-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज पर घर-घर हुई पार्वती की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज पर घर-घर हुई पार्वती की पूजा अर्चना
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरियाली तीज पर्व पंचपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही भगवती गौरी से जुड़े पर्वों का शुभारंभ भी हो चुका है। बुधवार को घर-घर पार्वती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की गई। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पदार्थों का दान किया। परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए पकवान बनाए गए।
मंगलवार का दिन पंचपुरी के हजारों घरों में दामादों के आने का था। इस दिन पुत्री और जामाता को भोजन करा कर उन्हें पार्वती शिव की भांति मंगल तिलक किया गया और यह शक्ति दक्षिणाद्रव्य प्रदान किए गए। घरों में आनंद का माहौल आधी रात तक बना रहा। चूंकि सिधारों पर बेटियां मायके आती हैं। अधिकांश बेटियां पहले ही मायके आ चुकी थी। इसी नगर में ब्याही गई बेटियां कल ही पति के साथ घर पहुंची। बुधवार को सवेरे से घर की सौभाग्यवती महिलाओं ने व्रत रखा। घरों के पूजा स्थल पर पार्वती के स्वरूप का पूजन करते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिरों में भी शिव पार्वती की आराधना की गई। सायंकाल महिलाओं ने व्रत खोलकर खाद्य पदार्थों तथा बहनों, बेटियों को दिए जाने वाले सामान के बायने निकालें।
विज्ञापन
मंगलागौरी और हरियाली तीज से पार्वती के पर्व शुरू हो गए हैं। अब श्रावण के शेष भाग और भादो मास में भी भगवती के पर्व चलते रहेंगे। इन पर्वों का समापन अश्विन मास में शारदीय नवरात्र से होगा। महिलाओं ने खुशियां मानते हुए घरों में झूले भी झूले।
विज्ञापन