{"_id":"5978c9e54f1c1bb20b8b4643","slug":"15010883108-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीए बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीए बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतनमणी डोभाल
हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। नए विजन के साथ होने जा रही इस बैठक में नई हाउसिंग योजना का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। एचआरडीए प्रापर्टी व्यवसाय में छायी मंदी का लाभ अपने खाली लैंड बैंक भरने में उठा सकता है। भवन निर्माण संबंधी बायलॉज के साथ जोनल प्लानिंग को भी एजेंड़े में जगह मिल सकती है। 32 साल से एचआरडीए का अभी तक जोनल प्लान नहीं है। वंशीधर तिवारी उत्तराखंड विकास प्राधिकरण के साथ ही एमडीडीए में काम कर चुके हैं। ऐसे में शहर के नियोजित विकास के पक्षधर लोगों को उनसे कुछ बदलाव की उम्मीद है।
एचआरडीए की बोर्ड बैठक में बजट प्रस्तावों के साथ बोर्ड अध्यक्ष विनोद शर्मा प्राधिकरण के करोड़ों रुपये लागत के अधूरे विकास कार्यों की भी खबर ले सकते हैं। इसको लेकर इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को जिस प्रकार धूल जमी फाइलों को झाड़ने लगा था से पता चलता है कि कुछ नया होने वाला है। बोर्ड अध्यक्ष के सामने डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च होने के बाद भी चंद्राचार्य का विकास अधूरा होने, ज्वालापुर क्षेत्र में जल निकासी के निर्माणाधीन नालों का काम पूरा नहीं होने, विष्णुलोक कालोनी में करोड़ों खर्च होने के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने, कनखल में नाला पर कारों की पार्किंग का काम भी पूरा नहीं है। प्राधिकरण की आवासीय कालोनियों में अतिक्रमण, पार्कों का रखरखाव ठीक नहीं होने का मुद्दा भी उठ सकता है।
विज्ञापन
एचआरडीए का बोर्ड कुछ न कुछ नया करने पर प्रयास करेगा। सरकार की अपेक्षा के अनुसार बोर्ड बैठक में विकास का एजेंडा तैयार किया गया है। नई हाउसिंग स्कीम, बायलॉज के साथ विकास संबंधी विषय एजेंड़े में होंगे। इसमें रुड़की क्षेत्र के मास्टर प्लान पर भी चर्चा हो सकती है। - वंशीधर तिवारी, सचिव एचआरडीए।
विज्ञापन