फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब पश्चिम में योग के साथ आयुर्वेद का जमाना

अब पश्चिम में योग के साथ आयुर्वेद का जमाना

Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अब पश्चिम में योग के साथ आयुर्वेद का जमाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
योग का डंका पूरे विश्व में बज चुका है। स्वामी रामदेव और प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा भी मिल गया है। अब आयुर्वेद के बारे में भी पश्चिमी देशों की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। पश्चिमी देशों से पतंजलि योगपीठ आकर प्रतिनिधि मंडल इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही कुछ विषयों पर प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि आयुर्वेद की महत्ता को भारत के साथ-साथ एशिया के अनेक देश समझ चुके हैं। अरब देशों, रूस और चीन में योग के प्रति गहरी जानकारी पहले से ही मौजूद है। अधिकांश जानकारी पतंजलि योगपीठ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। अब पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में आयुर्वेदिक चिकित्सक मरीजाें का उपचार कर रहे हैं। आचार्य ने बताया कि अमेरिका तथा ब्रिटेन में आयुर्वेद की जानकारी पहले से उपलब्ध होने के बावजूद नए सिरे से अनुसंधान कार्य चल रहे हैं। पतंजलि योगपीठ के प्रयासों का इन दिनों देशों पर खासा असर पड़ा है। अब तमाम यूरोपीय देशों से डेलीगेशन पतंजलि योगपीठ आकर आयुर्वेद की महत्ता के बारे में किए जा रहे अनुसंधान कार्य का अवलोकन कर रहे हैं। शोध निष्कर्षों से पश्चिमी देश बहुत प्रभावित हैं।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार पतंजलि योगपीठ का वृहद अनुसंधान केंद्र देश- विदेश से आए करीब 200 वैज्ञानिकों के माध्यम से जड़ी बूटियों को औषधीय गुणों तथा महत्ता का पता लगाने की कोशिशों में जुटे हैं। पश्चिम जगत के लिए यह अनुसंधान केंद्र तथा इसके निष्कर्ष अनोखे हैं। पतंजलि योगपीठ में इन दिनों विश्व के पांच लाख से अधिक पौधों और जड़ी बूटियों पर अनुसंधान किया जा रहा हैं। विश्व में जहां कहीं जड़ी बूटियां उपलब्ध हैं, उनकी औषधीय गुणों की जानकारी वहां के चिकित्सकों को नहीं है। उन सभी पौधों को पतंजलि लाकर उन पर गहन अनुसंधान चल रहा है। जिसमें पश्चिमी वैज्ञानिक खासी रुचि दिखा रहे हैं। आचार्य ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं के चमत्कारी प्रभाव को समझकर पतंजलि की आयुर्वेदिक औषधियों का बाजार भी पश्चिमी देशों में खुलता जा रहा हैं। वह दिन दूर नहीं जब योग की भाति भारत के आयुर्वेद का डंका भी पूरी दुनिया में बज उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed