फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपसी सद्भाव बढ़ाते हें त्यौहार: कौशिक

आपसी सद्भाव बढ़ाते हें त्यौहार: कौशिक

Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आपसी सद्भाव बढ़ाते हें त्यौहार: कौशिक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि त्योहार आपसी सद्भाव बढ़ाते है। तीज तथा रक्षाबंधन समेत अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार मिल जुलकर मनाने चाहिए।
बुधवार को मध्य हरिद्वार में भाजपा की ओर से आयोजित रक्षा सूत्र संकल्प समारोह का काबीना मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वेेेे जनता के बीच जाकर उनके साथ सुख- दुख बांटे। मिलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र मात्र संकल्प नहीं हैं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। रक्षा सूत्र के दायित्वों को प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए। रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से बताया ।
विज्ञापन

मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को समुचित सम्मान मिलता है। कहा कि संगठित होकर ही पार्टी को और मजबूत किया जा सकता है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना नेआयोजन के बारे में प्रकाश डाला। बताया कि तीन और चार अगस्त को भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू शर्मा, कुसुम गांधी, अंजना चड्ढा, कमला जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, पार्षद वंदना गुप्ता, निशा पुंडीर, लक्ष्मी देवी, सपना शर्मा, विमला देवी, राजकुमार, करण मल्होत्रा, मुकेश कौशिक, रवि जैसल, सौरभ शर्मा, पारुल चौहान, गोमती मिश्रा, बीना राजपूत, सरोज जाखड़, पुष्पांजलि, संगीता गिरि, आभा शर्मा, नीलाभ मिश्रा, हैदर नकवी, अनिल पुरी, पार्षद राजकुमार, रवि जैसल, बाबर खान, मुकेश कौशिक, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना ने और संचालन अन्नु कक्कड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed