फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब ठेकेदार ने दुकान के संचालन से पीछे खींचे हाथ

शराब ठेकेदार ने दुकान के संचालन से पीछे खींचे हाथ

Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार ने दुकान के संचालन से पीछे खींचे हाथ

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शराब के खिलाफ आंदोलन के बीच आखिरकार जगजीतपुर की अंग्रेजी शराब की दुकान के ठेकेदार ने संचालन से हाथ खड़े कर दिए। ठेकेदार ने आबकारी विभाग को लिखित में इस बाबत अवगत कराया है। जिले में यह पहला मामला है जब ठेकेदार ने शराब की दुकान के संचालन करने से हाथ पीछे खींचे है।
पिछले दिनों आबकारी विभाग के मुख्य सचिव रणवीर सिंह के निर्देश के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच जगजतीपुर में शराब की दुकान खुलवा दी गई थी, लेकिन अंग्रेजी शराब के ठेकेदार ने दुकान संचालन से इनकार कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी ने बताया कि ठेकेदार ने विभाग को लिखकर दिया है कि वह दुकान चलाने में सक्षम नहीं है। हालांकि, ठेकेदार ने अपने एक पार्टनर को दुकान चलाने के अधिकार दिए हैं। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। फिलहाल दुकान बंद ही है।
विज्ञापन


शासन के निर्णय का इंतजार
हरिद्वार। अंग्रेजी शराब की दुकान को नगर निगम की भूमि पर खोलने का मामला शासन में विचाराधीन है। डीएम दीपक रावत ने नगर निगम को पत्र लिखकर राजस्व प्राप्त होने की बात कही थी। अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के लिए नगर निगम की भूमि पर खोखा भी रख लिया गया था। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने खोखे पर फिलहाल ताला जड़वा दिया। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed