{"_id":"5978c8e14f1c1bc1768b460d","slug":"15010880505-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने मांगल गीत गाकर किया मां इंद्रामति का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने मांगल गीत गाकर किया मां इंद्रामति का स्वागत
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामती की डोली ने मालधार गांव का भ्रमण किया। मां की डोली यात्रा के साथ भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। महिलाओं ने मां इंद्रामति का मांगल गीतों से भव्य स्वागत किया। गांव की ध्याणियों ने परिवार की कुशलता की कामना की।
बुधवार को जिले में बारिश के बाद भी मां इंद्रामति ने मालधार गांव भ्रमण की इच्छा जताई। सुबह छह बजे से आचार्य पंडित बदरी प्रसाद मैठाणी, रमेश मैठाणी, विजय मैठाणी और त्रिलोक चंद्र मैठाणी ने गणेश पूजा के साथ ही मां इंद्रामति की पूजा और शृंगार किया। सुबह दस से बजे मां इंद्रामति की डोली ने गांव का भ्रमण किया। दिवारा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार ने बताया कि मां इंद्रामति क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। मां की डोली यात्रा में शामिल होने के लिए इन दिनों प्रवासी ग्रामीण भी घरों को लौट रहे हैं। इस मौके पर मां इंद्रामति के पश्वा देवेंद्र पंवार, विजेंद्र बर्तवाल, सतीश बिष्ट, जय पंवार, मोहन पंवार, सुशील बिष्ट, भीम सिंह नेगी, जयदेव सिंह, सूरज, विजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन