{"_id":"5977784b4f1c1b13348b4632","slug":"15010018833-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां इंद्रामति ने भक्तों को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां इंद्रामति ने भक्तों को दिया आशीर्वाद
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामती की डोली ने मंगलवार को सैकोट गांव का भ्रमण किया। मां इंद्रामति रात्रि प्रवास के लिए मालधार गांव पहुंचीं, यहां ग्रामीणों ने देव डोली का स्वागत किया। मां इंद्रामति ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद भी दिया।
दशोली ब्लॉक के घुड़साल गांव की मां इंद्रामती ने भक्तों से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की इच्छा जताई थी। इस पर ग्रामीणों ने बीस जुलाई को मां की डोली को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला था। तब से देव डोली गांव-गांव का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही हैं। मंगलवार को मां इंद्रामति की डोली सैकोट गांव से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मालधार गांव पहुंची। दिवारा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार ने बताया कि मां इंद्रामति ग्राम पंचायत मासौं, डिडोली, नंदप्रयाग, भदोड़ा, उतरों गांव का भ्रमण भी करेंगी। इस मौके पर मां इंद्रामति के पश्वा देवेंद्र पंवार, विजेंद्र बर्तवाल, सतीश बिष्ट, जय पंवार, मोहन पंवार, सुशील बिष्ट और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।