फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात दिन बाद रोडवेज बसों के फिर से पुराने रूट

सात दिन बाद रोडवेज बसों के फिर से पुराने रूट

Fri, 21 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
सात दिन बाद रोडवेज बसों के फिर से पुराने रूट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा के समय बदले गए रूट शुक्रवार दोपहर से बहाल कर दिए गए हैं। अब बसों के यातायात की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। बसें रोडवेज बस अड्ड़े से ही मिलेंगी और किराया भी पुराना ही होगा। हालांकि यूपी, हरियाणा, राजस्थान की बसें शनिवार से ही संचालित होंगी।
कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार शहर में सभी रूटों की बसों के प्रवेश पर शुक्रवार 14 जुलाई से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए दिल्ली और शिमला रूट की बसों का रास्ता बदल दिया गया था। दिल्ली के लिए बसें बाया बिजनौर से और शिमला रूट की बसें देहरादून से होकर चंडीगढ़ के लिए संचालित की गई। दिल्ली की बसों का रूट बदलने से नारसन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती जाना मुश्किल रहा तो शिमला रूट पर रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर, यमुनानगर, सहारनपुर, सरसावा जाना मुश्किल रहा। बसों के संचालन के लिए हरिद्वार से बाहर मोतीचूर में और चंडीघाट पर गौरीशंकर पार्किंग में अस्थायी बस अड्ड़े बनाए गए थे। रूट बदलने से यात्रियों ने मेरठ के किराए में 15 रुपये, दिल्ली के किराए में 13 रुपये, चंडीगढ़ के किराए में हरिद्वार से 86 रुपये तो शिमला की यात्रा 83 रुपये यात्रा महंगी झेली। अब कांवड़ यात्रा समाप्त होने पर अस्थायी बस अड्डे समाप्त करते हुए सभी व्यवस्था पूर्ववत हो गई है। एआरएम एसएस चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा का प्रवाह शुक्रवार की दोपहर से कम होने पर बसों को पुराने रूट दिल्ली के लिए रुड़की, नारसन, खतौली से मेरठ, चंडीगढ़ की बसों को रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर, सहारनपुर से होते हुए शिमला के लिए चलाया गया।
विज्ञापन


गैस और सब्जी का वितरण शुरू
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा समाप्त होने से शहरवासियों के साथ खाद्य पदार्थ, सब्जी, गैस आदि जरूरी वस्तुओं के विक्रेताओं को बड़ी राहत मिली है। गैस सप्लाई करने वालों ने गैस से भरे सिलेंडर मंगाने शुरू कर दिए। दीपिका इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक विपिन शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा कम होते ही शुक्रवार को फिर से वितरण करानी शुरू कर दी गई। वहीं सब्जी विक्रेता धीर सिंह ने बताया कि सब्जी की आवक मंडी में हुई तो सामान्य रेटों पर खरीदकर बेचनी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed