{"_id":"5970e0e04f1c1b897e8b456e","slug":"15005698975-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं शुरू कराने के लिए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं शुरू कराने के लिए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूख हड़ताल पर
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में शासनादेश के अनुरूप विज्ञान संकाय और एमए की कक्षाएं शुरू करने सहित अन्य मांगों के लिए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने स्वयं को संस्थान के कमरे में बंद किया हुआ है। इस दौरान छात्र-छत्राओं ने प्रदर्शन भी किया।
बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने बीएससी और एमए संस्थागत कक्षा संबंधी मांग पूरी न होने पर नारेबाजी की। उनका कहना था कि शासनादेश जारी होने के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त विषयों में पढ़ाई न होना छात्रों के साथ खिलवाड़ है। सरकार कोरे आश्वासन दे रही है। इस दौरान छात्र नेता अरविंद जियाल ने कमरे में घुसकर खुद को अंदर बंद कर दिया। जियाल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कांग्रेस शासनकाल में बीए में समाज शास्त्र, भूगोल व शिक्षा शास्त्र शुरू करने, विज्ञान संकाय और एमए हिंदी विषय शुरू करने का शासनादेश जारी किया गया था। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज रावत, सचिव शिशुपाल, अरविंद कुमार, मंगल, ममता, सोनोय, सागर, बलवीर व अमित आदि शामिल थे।
इस संबंध में श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति से वार्ता हुई है। उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। संबद्धता मामले में विधायक भी रुचि ले रहे हैं। मैंने जियाल से बाहर आने की अपील की है।
विज्ञापन
-उषा भारद्वाज, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग
सरकार के स्तर पर संबद्धता की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। सरकार ने विवि को संबद्धता प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए भी कहा है। उक्त पाठ्यक्रम मेरी प्राथमिकता में हैं। इस प्रक्रिया में 15-20 दिन लगेंगे।
-विनोद कंडारी, विधायक देवप्रयाग क्षेत्र