फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमबीबीएस छात्रों के बांड में फिर बदलाव

एमबीबीएस छात्रों के बांड में फिर बदलाव

Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्रों के बांड में फिर बदलाव
श्रीनगर। राज्य में रियायती शिक्षण शुल्क (सब्सिडाइज्ड फीस) पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अति दुर्गम क्षेत्र में सेवा की शर्त अब हटा दी गई है। इस स्थिति में दुर्गम इलाकों डाक्टर की तैनाती आसान नहीं होगी। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों से पास आउट होने वाले बांडेड डॉक्टरों को पहले साल राज्य के नौ जिलों (देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर छोड़कर) के जिला अस्पतालों/बेस अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। अगले चार साल डॉक्टर उसी जिले के सामुदायिक अस्पतालों में सेवा देंगे। पहले एमबीबीएस करने के बाद बांडेड डॉक्टर एक साल संबंधित कालेज के अस्पताल में जेआरशिप करते थे। इसके बाद दो साल उनकी दुर्गम/अति दुर्गम अस्पतालों में पोस्टिंग की जाती थी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश सरकार ने रियायती शिक्षण शुल्क पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के कंपल्सरी सर्विस बांड (अनिवार्य सेवा अनुबंध) में फिर बदलाव किया है। बांड का उल्लंघन करने पर बांडेड एमबीबीएस को दो करोड़ रुपये के बजाय एक करोड़ रुपये भरने होंगे। वहीं, सरकारी अस्पतालों में अनिवार्य सेवा भी पूर्व की भांति तीन वर्ष के बजाय पांच वर्ष कर दी गई है।
विज्ञापन


अब यह हैं बांड की शर्तें
23 जुलाई 2008 को शासनादेश जारी करते हुए अनिवार्य सेवा न करने वाले एमबीबीएस डॉक्टर को हर्जाने के रुप में एकमुश्त 30 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया था। इसके बाद 23 मई 2013 को इसमें संशोधन करते हुए नया शासनादेश जारी हुआ। इसमें अभ्यर्थी की ओर से दो श्योरटीज भी बांड में हस्ताक्षर करते हैं, जिसमें अभ्यर्थी और श्योरटीज यह शपथ लेते हैं कि अनुबंध तोड़ने पर वह साढ़े चार साल का मेडिकल का शिक्षण शुल्क (प्रतिवर्ष चार लाख रुपये) चक्रवृद्धि ब्याज की दर से जमा करा देंगे। 20 जनवरी 2015 को फिर जीओ जारी कर बांडेड डॉक्टरों की बांड धनराशि दो करोड़ रुपये कर दी गई। अब बांडेड धनराशि दो करोड़ से घटाकर एक करोड़ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र से होगा लागू
शासन से नए दिशा-निर्देश मिले हैं। नई शर्तें शैक्षणिक सत्र 2017-18 से लागू होंगी।
प्रो. अमित सिंह, प्रभारी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed