{"_id":"5970e0d04f1c1b35648b46b4","slug":"150056988118-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अंदर डाक कांवड़ की रैलमपेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अंदर डाक कांवड़ की रैलमपेल
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डाक कांवड़ वाहन की रेलमपेल ने दिन भर शहर का सुकून दिन छीने रखा। जहां निगाह दौड़ाओ वहां डाक कांवड़ नजर आई। पूरा शहर परेशानी झेलता रहा। व्यापार भी चौपट रहा। जिस मार्ग पर कभी कांवड़िए नहीं जाते थे, इस बार वहां भी डाक कांवड़िए दौड़ते नजर आए।
शहर का इतना बुरा हाल पहले कभी नहीं हुआ था, लेकिन इस बार तो शहर के अंदर भी दोपहिया डाक कांवड़ जबरदस्त आमद रही। पुल जटवाडा की ओर से रेलवे स्टेशन रोड पर दिन भर डाक कांवड़ वाहन आते रहे। रवानगी का सिलसिला भी तेजी से चलता रहा। हिल बाईपास मार्ग से आने वाले डाक कांवड वाहन भेल से होकर गुजरते रहे। लेकिन शहर के अंदर भी डाक कांवड दिन भर सिरदर्द बनी रही। दोपहिया वाहन डाक कांवड़ का शोर परेशानी का सबब बना रहा। साइलेंसर निकले डाक कांवड वाहन की आवाज डराती रही। भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, आर्यनगर, शंकर आश्रम, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा, भेल पर डाक कांवड़ ही देखने को मिली। शहरवासी भी परेशान होते रहे या फिर घरों में ही कैद रहे। उस मार्ग पर भी डाक कांवड़ दौड़ती नजर आई जो मार्ग बिलकुल अछूते हुए करते थे।