{"_id":"66736f767040678ad9016fb6","slug":"150-fruit-plants-burnt-by-fire-in-garden-in-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-438424-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में बगीचे में आग से झुलसे 150 फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में बगीचे में आग से झुलसे 150 फलदार पौधे
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झबराड़ के जोबाग मजरे में मंगलवार शाम सात बजे को सूखी घास में आग लग गई। उसका दायरा धीरे-धीरे एक बागवान के बगीचे तक पहुंच गया। आग की चपेट में आकर उसके 150 फलदार पौधे झुलस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बागवान ने नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोबाग मजरे में सूखी घास पर आग लगा दी थी। इससे बागवान मोहन सिंह के बगीचे में अखरोट, आडू, खुमानी, चुल्लू, पुलम के करीब 150 फलदार पौधे झुलस गए। बताया कि सभी पौधे करीब एक वर्ष के थे। राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि आग से बगीचे में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारी भेजी जा रही है।