फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 lakh rupees duped in the name of job in Haryana-Punjab High Court

Dehradun News: हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय में नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

Sun, 22 Dec 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees duped in the name of job in Haryana-Punjab High Court

विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा



शातिर ठगों ने हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि किरण निवासी बालाजी एन्क्लेव, शिमला बाईपास रोड पटेलनगर ने शिकायत की है। उनके पिता जनार्दन भट्ट मोहाली में मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। उन्हें नरेंद्र चड्ढा, उसकी पत्नी ज्योति, फकीर चड्ढा और सरप्रीत संवासी निवासी कोतवाली क्षेत्र देहरादून ने झांसा दिया कि उनके बेटे और बेटी को वह सरकारी नौकरी दिला सकते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया और बदले में 15 लाख रुपये नकद लिए। पीड़ित परिवार ने नरेंद्र चड्ढा और उनकी पत्नी को पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये नकद दिए।




इसके बाद जुलाई 2024 में कुल 14 लाख रुपये दिए गए। जब परिवार ने नौकरी से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो उन्हें एक फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। जब पीड़ित परिवार ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपियों के झांसे और धमकी से संबंधित साक्ष्य (रिकॉर्डिंग) सौंपने की बात कही है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed