फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आतंकी संदीप के भाई को ले गई यूपी एटीएस !-ᄋ￵ᅳ

आतंकी संदीप के भाई को ले गई यूपी एटीएस !-ᄋ￵ᅳ

Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संदीप के भाई को ले गई यूपी एटीएस !-ᄋ￵ᅳ
बाहर के लिए
विज्ञापन

----------------------------------
आतंकी के भाई को ले गई यूपी एटीएस !
हरिद्वार में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने की बात आ रही सामने
मुजफ्फनगर के मुस्तफाबाद का रहने वाला है आतंकी संदीप का भाई प्रवीण शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े लश्कर ए तैयबा के आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल के बड़े भाई प्रवीण शर्मा को यूपी एटीएस के हरिद्वार से अपने साथ ले जाने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने यूपी एटीएस की कार्रवाई से इंकार किया है। यह चर्चा दिन भर हरिद्वार पुलिस में तैरती रही।
मूल रूप से वेस्ट यूपी के जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा संदीप शर्मा उर्फ आदिल कई साल पहले जम्मू कश्मीर गया था। रविवार को जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े संदीप ने जब मूल पता ठिकाना बताया तब यूपी एटीएस भी हरकत में आ गई। मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में किराये पर रह रही आतंकी की भाभी रेखा को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया जबकि उसके बड़े भाई प्रवीण शर्मा को यूपी एटीएस के अपने साथ हरिद्वार से ले जाने की चर्चा रही। स्पष्ट नहीं हुआ कि हरिद्वार में आखिर प्रवीण कहां रह रहा था।
विज्ञापन

यह बात सामने आई कि हरिद्वार में एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के बाद प्रवीण शर्मा ऑटो रिक्शा चला रहा था। उसकी मुलाकात तीन साल पहले ही अपने भाई से हुई थी, जब वह मुजफ्फरनगर आया था। कई साल पहले पंजाब के पटियाला को ठिकाना बनाने के बाद संदीप ने जम्मू कश्मीर का रुख किया था। बतौर लश्कर ए तैयबा का सदस्य के नाते उसने एटीएम लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। सैन्य ठिकानों व पुलिस पर भी हमला करने का आरोप उस पर है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि यूपी एटीएस के आतंकी के भाई को हरिद्वार से ले जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही यूपी एटीएस ने हरिद्वार में किसी से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed