फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ मेले पर छा रहा देश भक्ति का जुनून

कांवड़ मेले पर छा रहा देश भक्ति का जुनून

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेले पर छा रहा देश भक्ति का जुनून

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आध्यात्म की संदेशवाहक कांवड़ यात्रा में देश भक्ति का जज्बा भी साफ नजर आ रहा है। युवाओं में जहां कांवड़ के साथ तिरंगा लेकर चलने का जोश दिखाई दे रहा है, वहीं तिरंगा छपी हुई टीशर्ट पहने हुए भी कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। मांग को देखते हुए बाजार में तिरंगा बेचने वाली दुकानें भी सज गई हैं। जमकर हो रही बिक्री को देखते हुए दुकानदार तिरंगे का अतिरिक्त स्टॉक मंगाने की तैयारी कर रहे हैं।
हरिद्वार से जलभर कर अपने गंतव्य को रवाना हुए कई कांवड़ियों के बदन पर तिरंगा छपी टी-शर्ट सोमवार को नजर आई। मुजफ्फरनगर निवासी राकेश कुमार के अनुसार उनकी पूरी टोली अपनी कांवड़ के साथ तिरंगा भी लेकर चल रही है। इासका प्रमुख कारण है कि युवाओं में देशभक्ति का जज्बा है। वे इस यात्रा को भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के साथ ही देश को भी समर्पित कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर के ग्राम मनव्वरपुर कलां में कांवड़ लेने आए युवा कांवड़ मेला क्षेत्र में तिरंगा फहराते नजर आए। कांवड़ लेने आए राजेंद्र और वेदपाल, रमेश, राजेंद्र, सुमित, शुभम, समीर आदि ने बताया कि उनके गांव से युवाओं का दल पहली बार कांवड़ लेने आया है। सभी युवा इस यात्रा के बहाने अपनी देशभक्ति के जज्बे को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर बाजार में तिरंगे की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानों पर भी खूब स्टॉक नजर आ रहा है। रोड़ी बेलवाला में कांवड़ के सामान की दुकान लगाने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के दाम वाले तिरंगे झंडे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों से कांवड़ यात्रा पर देशभक्ति का रंग ज्यादा चढ़ रहा है इस बार तो अभी से युवा देशभक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। बड़ा बाजार के व्यापारी संदीप शर्मा ने बताया कि कांवड़ पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed