{"_id":"59610b2a4f1c1b217c8b46ea","slug":"1499532131153-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने 3 आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भेजने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने 3 आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भेजने के दिए आदेश
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के लंबे समय से रिक्त पड़े तीन राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में शीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। शासन ने 3 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। चिकित्सकों की तैनाती पर जनता ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।
विधायक देवप्रयाग क्षेत्र विनोद कंडारी की पहल पर इन डाक्टरों को देवप्रयाग भेज गया है। देवप्रयाग क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोला कडकोट, बगवान व ललुड़ीखाल में चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे थे। इसके चलते मरीजों को अस्पतालों की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब इन अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती के लिए शासन की ओर से तीन डाक्टर भेजे गए हैं। विधायक कंडारी ने बताया कि इससे पूर्व देवप्रयाग क्षेत्र में स्थित प्राथमिक केंद्रों में 7 डॉक्टर भेजे गए हैं। वहीं इन चिकित्सालयों में पैथालॉजी लैब में तकनीशियनों की भर्ती करवाने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सिंवालीधार में भी डाक्टर भेजा जाएगा।