{"_id":"5ccb54f7bdec22075f5773fa","slug":"141556829431-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: बारिश से पहले दुरुस्त होगा किमाड़ी मसूरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: बारिश से पहले दुरुस्त होगा किमाड़ी मसूरी मार्ग
Fri, 03 May 2019 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने कैंट-किमाड़ी-मसूरी मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण कर भूस्खलन वाले स्थानों को चिह्नित कर टास्क फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। मार्ग पर जगह-जगह पड़े मलबे को हटाने और किनारे की दीवारों को ठीक करने के भी आदेश जारी किए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यात्रा सीजन में यह मार्ग मसूरी में भीड़ को कम करने के लिहाज से वैकल्पिक मार्ग के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। मार्ग में हुए गड्ढों को उन्होंने तत्काल प्रभाव से भरने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के संकेतक लगाने और वहां से मलबा हटाने के भी लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। जहां-जहां डामरीकरण होना है इसके लिए जल्द शासन को प्रस्ताव भेजने की बात भी कही।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पिक्चर पैलेस, मसूरी लाइब्रेरी चौक और अन्य स्थानों पर एकत्रित कूड़े के निस्तातरण के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था और चौक हुई नालियों को तत्काल खोलने के लिए पालिका परिषद को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मसूरी से देहरादून आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बार्लोगंज और झड़ी पानी मार्ग का एकतरफा उपयोग करने के निर्देश दिए ताकि मसूरी में वाहनों का आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन