{"_id":"5ccb53fdbdec22073a5fc155","slug":"141556829181-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपवे की जांच में मिलीं खामियां, दुरुस्त करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपवे की जांच में मिलीं खामियां, दुरुस्त करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपवे की जांच में मिलीं खामियां, दुरुस्त करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य में संचालित रोपवे में खामियों के चलते किसी भी प्रकार का हादसा न हो इससे बचने के लिए रोपवे एक्ट-2014 को अब कड़ाई से लागू कर दिया गया है। अब तक मानकों के पालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
शासन ने ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल को सभी रोपवे के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपते हुए जांच करने व व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आदेश दिया है। दूसरी ओर प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विभागीय टीम ने कई रोपवे की जांच की, जिसमें कई खामियां मिली हैं।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि मसूरी, सहस्रधारा, हरिद्वार के मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर में संचालित रोपवे की जांच के लिए टीमों को भेजा गया था। जांच में कुछ खामियां पाई गई हैं। मसलन, कई रोपवे में कर्मचारियों के पास वायरलेस सेट के साथ ही अलार्म सिस्टम दुरुस्त नहीं पाया गया। ऐसा नहीं होने से आपात स्थिति में यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। सभी रोपवे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें, ऐसा नहीं करने पर संचालन बंद किया जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि आठ मई को एक बार फिर हरिद्वार के मनसा देवी तथा चंडी देवी मंदिर के रोपवे की जांच की जाएगी।