{"_id":"5c9697eabdec2213e9291963","slug":"141553373162-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरीश के शतक से देहरा कंबाइंड की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरीश के शतक से देहरा कंबाइंड की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेंजर्स ग्राउंड पर चल रहे चौथे स्व. नवनीश खंडूरी-मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें देहरा कंबाइंड ने दून टाइगर और आईटीएम कॉलेज ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को हराया।
पहले मुकाबले में देहरा कंबाइंड ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज गिरीश रतूड़ी ने 41 गेंदों में 110 रनों की शतकीय पारी खेली। विपिन ने 18, गौरव ने 14 और प्रियंक व विशाल ने 13-13 रन बनाए। दून टाइगर की ओर से शिव सैनी ने चार विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून टाइगर की टीम जीत से केवल छह रन दूर रह गई। पूरी टीम ने मिलकर 19.3 ओवर में 205 रन बना सकी। टीम के लिए रोहित ने 99, बाबू राम ने 23, एच गौर ने 13 रन जोड़े। देहरा कंबाइंड के गेंदबाज गिरीश ने तीन और कपिल, विशाल व ए मियान ने दो-दो विकेट अपने झटके। दूसरे मुकाबले में आर्यन एकेडमी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिद्धार्थ के 38, संजीत के 37, आर्यन के 27, पारस के 22 व संजय के 18 रनों की मदद से पांच विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में आईटीएम की टीम ने चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। बल्लेबाज शुभम पंवार ने 85 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज ए. रावत ने 46 व रोहित ने 24 रनों का योगदान दिया।