फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड ने नागालैंड को हराया

उतराखंड ने नागालैंड को हराया

Sun, 24 Mar 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड ने नागालैंड को हराया
उत्तराखंड ने नागालैंड को हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीसीसीआई की महिला वन डे लीग में शनिवार को उत्तराखंड ने नागालैंड को हरा दिया। कंचन परिहार के 107 और राधा चंद के 74 रनों की बदौलत उत्तराखंड ने पहले तो निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में पूजा राज के पांच विकेट के दम पर नागालैंड को 56 रनों पर समेट कर मुकाबला 228 रनों से जीत लिया।

शनिवार को भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड में बीसीसीआई की महिला अंडर-23 वन डे लीग में उत्तराखंड और नागालैंड के बीच मुकाबला हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम की शुरुआत धीमी रही। सलामी बल्लेबाज अंकिता 25 गेंदों में 11 रन और राघवी 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो र्गईं। टीम के दो बल्लेबाज 58 के कुल स्कोर पर आउट हो गए थे। कंचन परिहार ने नीलम (31 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन और राधा चंद (74 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नागालैंड की गेंदबाज प्रियंका ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में उतरी नागालैंड की टीम केवल 56 रन ही बना सकी। नजमा खान के 19 व रूपसेना के 12 के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में पूजा राज ने पांच व रेखा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed