फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार : भट्ट

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार : भट्ट

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 23 जनवरी से राज्य में जनजागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अभियान लगातार सात दिन तक चलाया जाएगा। अभियान का नेतृत्व जनपद और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा राज्य की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव बाहरी लोगों को बेची जा रही है। वहीं राज्य सरकार ने जिलाधिकारी को 100 बीघा जमीन देने का अधिकार देकर राज्यवासियों के साथ अन्याय किया है। इसके अलावा राज्य सरकार लोगोें को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने मेें नाकाम है। पर्वतीय इलाकों में रोजगार के अवसर सृजित नहीं किए जाने युवाओं का पलायन हो रहा है। आर्थिक तंगी से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। शिक्षण संस्थान बंद किए जा रहे हैं। इन्ही मुद्दों को लेकर हर विधानसभा में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जनजागरण अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। योजना के तहत कुमाऊं मंडल में काशी सिंह ऐरी, तराई मंडल से दिवाकर भट्ट व गढ़वाल मंडल में त्रिवेंद्र सिंह पंवार अभियान की कमान संभालेंगे। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, सुनील ध्यानी, हरीश पाठक, डीके पाल, बहादुर सिंह रावत, जेपी उपाध्याय, शांति भट्ट, लताफत हुसैन, विजय बौड़ाई, देवेंद्र चमोली, राकेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed