{"_id":"5b7f03e342c79246633fd75e","slug":"141535050723-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया कलसिया तटबंध का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया कलसिया तटबंध का निरीक्षण
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार को गंगा किनारे ध्वस्त हुए तंटबध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ कलसिया के सामने ध्वस्त हुए तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल कुड़ियाल से ध्वस्त हुए तटबंध की मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि मरम्मत कार्यों की गति धीमी है। साथ ही गंगा की धारा को डायवर्ट करने के लिए भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने इस बाबत फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता कर कहा कि सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्यों के लिए और बजट दिया जाए इसके अलावा उन्होंने गंगा की धारा से कृषि भूमि में हुए कटाव और फसलों को हुए नुकसान का किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि तटबंध उनकी सरकार के समय में बना था, लेकिन वर्तमान सरकार सही ढंग से उसकी सुरक्षा नहीं कर पाई। जिसके चलते कलसिया के सामने गंगा का तटबंध टूट गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सीओ सीएस बिष्ट, नायब तहसीलदार सुशील कुमार मौजूद रहे।