{"_id":"5b7dc9be42c7924661544512","slug":"141534970302-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘व्यापारियों के लिए भी अध्यादेश लाए सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्यापारियों के लिए भी अध्यादेश लाए सरकार’
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘व्यापारियों के लिए भी अध्यादेश लाए सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार को मलिन बस्तियों की तरह व्यापारियों के लिए भी अध्यादेश लाना चाहिए। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान उमेश अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। प्रेमनगर बाजा के दुकानदार वर्ष 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से यहां आए थे। अगर उन्हें उजाड़ दिया जाएगा तो वे कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी जल्द मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्या रखेंगे। दून व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि अतिक्रमण का चिह्नीकरण नाली से नाली तक खाली होना चाहिए।
नाली के पीछे की जो जगह है, वह व्यापारियों ने खरीदी है। मंत्री सुनील मेसोन ने कहा कि जब तक दुकानदारों को उचित जगह नहीं मिलती है, दुकानों को नहीं उजाड़ना चाहिए। प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सन्नी पुंज ने कहा कि विधायकों के साथ ही अब व्यापारियों के समर्थन से राहत मिली है। जो हमारा साथ देगा, हम उसी को वोट देंगे। इस दौरान डीडी अरोड़ा, अरुण गुप्ता, देवकी नंदन, राजेश बडोनी, घनश्याम कांडपाल, भूषण भाटिया, राजेंद्र अरोड़ा, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।