{"_id":"5b6880fa4f1c1bcb2e8b4cd1","slug":"141533575418-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, मौत
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट/चमोली। भारी बारिश के दौरान घाट क्षेत्र में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। एक अन्य घटना में गोपेश्वर के समीप दोगड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला चट्टान से आए पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घाट ब्लॉक के वादुक गांव में त्रिलोक सिंह (52) पुत्र लषम सिंह सोमवार को जंगल में गायों को चराने गया था। दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से छिटका पत्थर त्रिलोक के सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी मोहन सिंह बिष्ट को दी।
इधर, दोगड़ी गांव में जगत सिंह राणा की पत्नी पुष्पा देवी सुबह नौ बजे गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान अचानक चट्टान से पत्थर गिरने से पुष्पा घायल हो गई। अन्य महिलाओं की मदद से पुष्पा को गांव तक पहुंचाया गया, जहां से वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पा की हालत सामान्य बताई है।