फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन बनाना जरूरी : सीएम

पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन बनाना जरूरी : सीएम

Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन बनाना जरूरी : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देवभूमि को पॉलिथीन मुक्त बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए इको टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। देश दुनिया में तेजी से फैल रहे प्रदूषण को महज सरकारों के भरोसे नहीं कम किया जा सकता है। इसके लिए व्यापक स्तर पर सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को ओएनजीसी के एएनएम ऑडिटोरियम में कहीं।

मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को ओएनजीसी के एएनएम ऑडिटोरियम में वन विभाग तथा उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वर्ष 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट एवं देहरादून जू के ब्रोसर का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कई देशों और देश के कई राज्यों में पॉलिथीन पर नियंत्रण के प्रयास हुए हैं। इसके साकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उत्तराखंड में नैनीताल, गोपेश्वर, श्रीनगर, पौड़ी में भी पॉलिथीन पर प्रभावी अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूल-कॉलजों में जागरूकता अभियान के साथ ही सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। हालांकि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल्द ही राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर इको टॉस्क फोर्स गठित की जाएगी। टॉस्क फोर्स में जिला प्रशासन व वन विभाग के अफसरोें के अलावा पर्यावरण से जुड़े एवं गैर सरकारी संगठनों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने में नमामि गंगे अभियान में सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक जयराज, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि, गति फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, पर्यावरण विशेषज्ञ विपिन कुमार, सनत कुमार, देहरादून जू के निदेशक पीके पात्रो आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ‘प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कैसे करें’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन डिजिटल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed