{"_id":"5b15a0884f1c1bb26e8b64f0","slug":"141528144008-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा का केंद्र और मुंबई की चाहत है उतराखंड : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा का केंद्र और मुंबई की चाहत है उतराखंड : मुकेश
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हसीन वादियों और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की बदौलत उत्तराखंड आने वाले वर्षों में सिनेमा का केंद्र बनने वाला है। साथ ही मुंबई नगरी में रहने वाले सभी अभिनेताओं की चाहत धीरे-धीरे उत्तराखंड में बसने की है। दून पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी ने यह बातें कहीं।
उत्तराखंड में चल रही फिल्म ‘राइफलमैन जसवंत सिंह रावत’ की शूटिंग के लिए दून पहुंचे मुकेश तिवारी ने उत्तराखंड की हसीन वादियों की जमकर तारीफ की। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुकेश ने कहा कि उत्तराखंड को आने वाले समय में सिनेमा का केंद्र बनने से कोेई नहीं रोक सकता। बॉलीवुड भी धीरे-धीरे उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का दीवाना होता जा रहा है। यहां सिनेमा केंद्र बनने से स्थानीय थियेटर कलाकारों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। साथ ही फिल्मों की शूटिंग पर कोई शुल्क न लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। चकराता में चल रही शूटिंग में बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा और लाइन प्रोड्यूसर व कलाकार प्रमोद राणा भी मौजूद रहे।