{"_id":"5b09c9804f1c1ba46e8b4c3c","slug":"141527368064-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तेजी से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से नाराज राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष नवनीत गुसांई ने भाजपा सरकार पर नाकामी का आरोप जड़े हैं।
राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांई ने कहा कि देश में बेतहाशा महंगाई से आमजन का जीना दूभर हो गया है। केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने पूरी तरह नाकाम है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से रोज मर्रा की उपयोगी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। म्यांमार में हिंदुओं पर रोहिंग्या मुसलमानों के हमले के मामले में केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है। पुतला दहन करने वालोें में बालेश बवानिया, राम सिंह, सुरजीत सिंह, नवनीत सिंह, जगमोहन रावत, बबली, प्रभात डंडरियाल, नवीन कुकरेती, महावीर रावत, इकबाल, हरजीत कौर, राजेंद्र थापा, अमर सिंह राठौर, रमेश, पवन शर्मा, अब्दुल करीम खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।