फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम के टेंडर में धांधली का आरोप

नगर निगम के टेंडर में धांधली का आरोप

Sun, 04 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के टेंडर में धांधली का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार ने शनिवार को शहरी विकास सचिव को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के टेंडर में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि टेंडर में विभिन्न क्षेत्रों की उपेक्षा भी की गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि जल्द ही मांगों को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि टेंडर में अधिकतर विकास कार्य धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने हैं। जबकि, राजपुर समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इस्टीमेट को नए सिरे से तैयार करने की मांग की। सचिव को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि करनपुर, डालनवाला, कांवली समेत कई जगहों पर सड़क टूटी है। सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशान हैं। उन्होंने ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने, निर्धन एवं सामान्य वर्ग के लोगों को आमवाला, सहस्त्रधारा रोड पर आवास योजना के अंतर्गत भवन आवंटित कराने की मांग की। मांगों पर शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed