{"_id":"5a527fd84f1c1bd1408b53e8","slug":"141515356120-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल पखवाड़े में बताए गए स्किल डेवलपमेंट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल पखवाड़े में बताए गए स्किल डेवलपमेंट के गुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, सेलाकुई में सोमवार को कौशल पखवाड़े के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्थापित केंद्रों में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें स्किल डेवलपमेंट के गुर सिखाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, सेलाकुई की अध्यक्ष प्रवीन आर्य ने बताया कि केंद्र में छात्रों को रोजगार सहायक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। 14 जनवरी को गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में मेले का आयोजन होगा। जिसमें छात्रों को करियर की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रधान रवि धीमान, बाला देवी, सीमा देवी, सीएम कोटनाला, वीके पाठक, प्रवीन, सुभाष, रामबाबू विमल, रविंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।