फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महेंद्र सिंह जीना अध्यक्ष, रामचंद्र रतूड़ी बने महामंत्री

महेंद्र सिंह जीना अध्यक्ष, रामचंद्र रतूड़ी बने महामंत्री

Thu, 21 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह जीना अध्यक्ष, रामचंद्र रतूड़ी बने महामंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् की केंद्रीय प्रबंध समिति के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हो गए। प्रबंध समिति में महेंद्र सिंह जीना को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। जबकि रामचंद्र रतूड़ी को महामंत्री और शिव नारायण प्रसाद को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
गांधी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित चुनाव में प्रबंध समिति में दिनेश ममगांई, कैलाश मुरारी और विक्रम सिंह डंगवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। विपिन विजल्वाण, प्रेम सिंह रावत, बलदेव प्रसाद, तारा दत्त जोशी, उमेश चंद भट्ट को उप महामंत्री बनाया है। मोहन सिंह भंडारी, नवीन कुकरेती, कुमार भट्ट, दिनेश पंत, जेसी शर्मा, भूपेंद्र सिंह अधिकारी, वेद प्रकाश, अनुराग नौटियाल, महेंद्र सिंह, आनंद पाल, भुवन पांडे, राम प्रकाश, मेजपाल सिंह, डूंगर सिंह, सूरज भान और रमेश सिंह रावत को प्रबंध समिति सदस्य बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह जीना ने प्रबंध समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों हितों के आंदोलन को तेज धार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में 22 और 23 दिसंबर को शाखा कार्यालय में दो दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। 26 दिसंबर से कार्य बहिष्कार का मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर प्रबंधन की सहमति नहीं होती है तो कर्मचारी चक्का जाम कर आंदोलन को उग्र करेंगे।
विज्ञापन

.....................
परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
देहरादून।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रमेश चंद्र जोशी और डीडी शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपा। वाह्य स्रोतों के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 21 हजार करने और परिवहन निगम के 70 करोड़ की राशि को जल्द रिलीज करने की मांग की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हर तीन माह में बैठक होगी। बैठक में शासन के अधिकारी रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूरन सिंह बिष्ट, प्रेम दुम्का, बाल कृष्ण शर्मा, एचआर बहुगुणा, सहदेव सिंह, केएन दानी, शेखरानंद पांडे और मदन सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed