{"_id":"594aa9414f1c1bba758b4639","slug":"141498065217-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान तीन जुलाई को देंग सामूहिक त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान तीन जुलाई को देंग सामूहिक त्यागपत्र
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। ग्राम प्रधानों ने 3 जुलाई तक राज्य वित्त में कटौती के शासनादेश को वापस नहीं लिए जाने पर सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी दी है। उन्होंने मनरेगा में भुगतान नहीं होने पर विकास विभाग के प्रति रोष जताया।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से सरकार के गलत निर्णयों का पुरजोर विरोध होगा। कहा कि राज्य वित्त योजना में 60 से 65 प्रतिशत की कटौती की सरकार ने गांवों के विकास को हाशिए पर ले जाने का कार्य किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वार्ता में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे ब्लाक व जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के करने के साथ ही 3 जुलाई को तीनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान बीडीओ को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। बैठक में ग्राम प्रधानों का मानदेय 750 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने की मांग भी की गई। बैठक के उपरांत राज्य वित्त में कटौती वापस लेने, मनरेगा भुगतान और ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने की मांग का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से डीएम को भेजा गया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, बीरेंद्र असववाल, महावीर पंवार, प्रदीप मलासी, विजयलक्ष्मी, पुष्पा सेमवाल, सुनीता गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, मोहन भंडारी, रघुवीर लाल, ऊषा चमोला, महावीर नेगी, सुनील रमोला आदि थे।