उत्तराखंड: हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी 14 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड पॉइजनिंग से नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम की 14 छात्राएं बीमार हो गई। उल्टी से परेशान छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया है। छात्रावास की 60 अन्य छात्राओं को भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सभी छात्राओं की स्थिति को सामान्य बताया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छात्रावास से खाद्य सामग्री का सैंपल भर कर जांच के लिए रूद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिए है।
बीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय के छात्रावास में बीती रात खाना खाने के बाद अचानक 14 छात्राओं को उल्टी आने लगी। उल्टी न रूकने पर रात एक बजे प्रधानाचार्य उमा बड़थ्वाल और वार्डन छात्राओं को टीएचडीसी अस्पताल ले गए। टीएचडीसी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह 9 और छात्राओं को उल्टी होने शुरू हो गई।
उल्टी से परेशान सभी छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि सोमवार 8 बजे के लगभग उन्होंने रोटी और छोले खाए थे। रात 12 बजे अनाचक उल्टी शुरू हुई। प्रधानाचार्य बड़थ्वाल ने बताया कि छात्रावास में 93 छात्राए रहती है।
छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की समस्या के संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों और अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। अन्य छात्राओं को ऐसी समस्या से न जूझना पड़े इसलिए उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि छात्रावास से खाद्य पदार्थो का सैंपल भरकर जांच के लिए रूद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
छात्राओं में फूड पॉइजनिंग के सिमटम्स नहीं है। हो सकता है छोले खाने से पेट में गैस बन गई हो। फूड पॅइजनिंग की समस्या होती तो पेचिस भी होती। छात्रावास में खाना खाने वाली सभी छात्राएं फूड पॅइजनिंग की चपेट में आती। अस्पताल में भर्ती सभी 14 छात्राओं की स्थिति सामान्य है।
-डा.यतेंद्र सिंह, जिला अस्पताल बौराड़ी
इन छात्राओं को किया गया है भर्ती
जिला अस्पताल बौराड़ी में अंजली, अनीषा, विदुशी, मीनाक्षी, पूजा, कोमल, स्वाती, मानवी, अभिलाषा, ऑचल, अनुष्का, ज्योति, निर्मला व पूनम को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।