फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1350 cameras will monitor haridwar Kumbh 2021

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 1350 कैमरों से होगी कुंभ 2021 की निगरानी 

Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
सार

  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे के जरिये हर व्यक्ति पर रहेगी नजर 
  • दून के सहस्त्रधारा रोड स्थित आईसीसीसी में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम 

विज्ञापन
1350 cameras will monitor haridwar Kumbh 2021
हरिद्वार - फोटो : instagram

विस्तार

हरिद्वार में वर्ष 2021 में पड़ने वाले कुंभ मेले की निगरानी 1350 कैमरों से होगी। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे के जरिये हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। कुंभ मेले का डाटा सेंटर सहस्त्रधारा रोड स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में बनाया जाएगा। शासन ने इसकी जिम्मेदारी देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है। इसका कार्य दो से तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
हरिद्वार कुंभ 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में इंसिडेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। जबकि आईसीसीसी में भी डाटा सेंटर बनेगा। इसके जरिये कुंभ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। कुंभ के लिए 1350 कैमरे लगेंगे। इसके जरिये वाहनों के नंबर प्लेट का रिकॉर्ड आईसीसीसी में बनने वाले डाटा सेंटर में एकत्र होगा।
विज्ञापन


वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके जरिये कुंभ के दौरान लापता होने वालों को खोजा जा सकेगा। वहीं, दूसरी ओर अपराधियों की धरपकड़ में भी ये काफी मददगार साबित होगा। अधिकारियों के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे के माध्यम से लापता व्यक्ति अंतिम बार कहां दिखा। इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसी तरह अपराधियों की फोटो अपलोड की जाएगी। उनके दिखने पर संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मददगार साबित होगा एप 

हरिद्वार कुंभ 2021 को लेकर देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एप भी बनाया जाएगा। इसमें नगर निगम, पुलिस, फायर समेत विभिन्न विभाग जुड़े होंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड किया जाएगा। जिस भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो पास में मौजूद अधिकारी या कर्मचारी को इसके जरिये सूचित कर वहां भेजकर दिक्कत दूर की जाएगी। 

ऋषिकेश में भी बनेगा कंट्रोल सेंटर 

देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक कुंभ को लेकर ऋषिकेश में भी कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। ताकि यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसे लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। 

70 प्रतिशत बिन भरने पर पहुंचेगा मैसेज 
कुंभ क्षेत्र में मौजूद बिन में सेंसर लगाए जाएंगे, जिसके चलते 70 प्रतिशत बिन भरते ही उसका मैसेज नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सिस्टम पर पहुंच जाएगा। ऐसा होने से बिन ओवरफ्लो नहीं होंगे। उन्हें समय पर ही खाली कर दिया जाएगा। 

पार्किंग खाली है या नहीं, मिलेगी जानकारी 
देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आम पब्लिक के लिए एप बनाने की योजना है। इसके जरिये लोगों को किन स्थानों पर पार्किंग है? उसकी क्या स्थिति है? आदि की जानकारी मिलेगी। ऐसा होने से उन्हें अपना वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।  

मई में पूरा होगा आईसीसीसी का काम 
देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटीडी भवन में 234 करोड़ से आईसीसीसी का कार्य चल रहा है। इसके जरिये यातायात प्रबंधन, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सॉल्यूशन, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, एनवायरमेंट सेंसर, सिटी वाई-फाई, सिटी सर्विलांस और स्मार्ट पार्किंग आदि पर नजर रखी जाएगी। इसका कार्य मई 2020 में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। 

आईसीसीसी में हरिद्वार के कुंभ मेले का डाटा सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके जरिये कुंभ को लेकर हर चीज पर नजर रखी जा सकेगी। हमारी कोशिश है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सिक्योरिटी, सर्विलांस और मॉनीटरिंग पर फोकस रहेगा। दो से तीन महीने के भीतर इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed