फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   135 suggestions for improving traffic system

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए आए 135 सुझाव

Tue, 13 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
135 suggestions for improving traffic system
देहरादून। राजधानी के यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मांगे गए सुझावों की कड़ी में 135 लोगों के सुझाव एसएसपी के पास पहुंच गए हैं। एसएसपी ने सभी सुझावों के परीक्षण के लिए टीम गठित की है। परीक्षण में खरा उतरने वाले सुझावों को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार करा रहे हैं। इसके लिए दर्शन लाल चौक से लेफ्ट टर्न ट्रायल की शुरुआत भी करा चुके हैं। इसके अलावा शहर के लोगों से सुझाव मांगे हैं। पुलिस के व्हाट्सएप पर अब तक 135 के करीब सुझाव आ चुके हैं। इन सुझावों में अधिकतर ने वाहन चालकों की गलतियाें का हवाला दिया है। अग्रसेन चौक पर लाल बत्ती होने की स्थिति में सिटी बस और विक्रम आदि लेफ्ट टर्न पर खड़े होने की बात है। लाल पुल के यातायात व्यवस्था पर नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का जिक्र है। सर्वे चौक और जोगीवाला के कट पर अव्यवस्थित ट्रैफिक का जिक्र है। इसके अलावा सिटी बस और विक्रम चालकों के जगह-जगह सवारी उठाना भी यातायात व्यवस्था में बाधक हैं। कई चौराहाें जैसे सर्वे चौक और बुद्धा चौक को छोटा करने आदि सुझाव शामिल हैं।
विज्ञापन

हर सुझाव पर होगा गंभीरता से काम
नागरिकों के हर सुझाव को गंभीरता से लेकर परीक्षण किया जाएगा। कई सुझाव बेहद अच्छे आए हैं। सुझावों के परीक्षण के लिए अलग से टीम गठित की गई है, जो प्रत्येक सुझाव पर अपनी रिपोर्ट देगी। परीक्षण में सुझाव सकारात्मक पाया गया तो उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed