{"_id":"5cbb7f30bdec22147163cf78","slug":"131555791664-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से केदारपुर इलाके में फुंके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से केदारपुर इलाके में फुंके उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केदारपुर इलाके में शनिवार सुबह पंाच बजे अचानक हाईवोल्टेज आ जाने से तीन दर्जन से अधिक परिवारों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। बताया गया कि इलाके में हाईवोल्टेज का असर सुबह साढ़े पांच बजे से नौ बजे तक रहा।
केदारपुर निवासियों कुलदीप डोबरियाल, बृजेश गुप्ता, भवानी सिंह राठौर, एसएस रावत, देवेंद्र जोशी, रामस्वरू प नौटियाल, विजय मैथानी के मुताबिक शनिवार सुबह तड़के अचानक हाई वोल्टेज आ गया था। इसकी वजह से टीबी, फ्रिज, एसी, बिजली के कुकर, मोबाइल फोन, पंखे समेत कई इलेक्ट्रानिक्स उपकरण फुंक गए। इसके अलावा हाई वोल्टेज की वजह से दुकानों में रखे कई डीप फ्रीजर भी जल गए। इसकी जानकारी आननफानन बिजली विभाग को दी गई, लेकिन क्षेत्र में 10 बजे के करीब लाइनमैन पहुंचे और हाईवोल्टेज की समस्या दूर की। अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र कुमार ने केदारपुर इलाके में हाई वोल्टेज होने की जानकारी से इनकार किया है। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में जानकारी जुटायी जाएगी।