फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए ने मलूकावाला में ध्वस्त कराई अवैध प्लाटिंग

एमडीडीए ने मलूकावाला में ध्वस्त कराई अवैध प्लाटिंग

Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए ने मलूकावाला में ध्वस्त कराई अवैध प्लाटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को तेलपुर चौक के पास मलूकावाला में अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई। यहां आईएमए की जमीन से सटाकर करीब 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।
बीते सप्ताह एमडीडीए उपाध्यक्ष ने मामले की शिकायत पर यहां अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को एमडीडीए ने कार्रवाई की। एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि तेलपुर चौक के पास मलूकावाला में मंजीत सुलेजा, अश्विन मित्तल, सुनील त्रेहन एवं कृष्ण शर्मा की ओर से आईएमए की दीवार के सटाकर 20 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को अधीक्षण अभियंता एचएस राणा के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई। टीम में सहायक अभियंता आनंद आर्य, अवर अभियंता हेमंत रावत, अवर अभियंता गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
मलूकावाला अवैध प्लाटिंग मामले में सुनवाई कल
मलूकावाला में अवैध प्लाटिंग मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को रियल एस्टेट रेगुलेटिरी अथॉरिटी (रेरा) में होगी। रेरा अध्यक्ष ने तीनों प्रॉपर्टी डीलरों को तलब किया है। बता दें, पिछले महीने स्थानीय निवासी राशिद अली ने एमडीडीए और रेरा में अवैध प्लाटिंग की शिकायत की थी। इसके बाद रेरा में मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed