फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुक्त विवि में खुली दाखिलों की राह

मुक्त विवि में खुली दाखिलों की राह

Tue, 02 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुक्त विवि में खुली दाखिलों की राह
मुक्त विवि में खुली दाखिलों की राह
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के दाखिलों की राह खुल गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रथम वर्ष के जिन 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी, उनमें अधिकतर में दो साल तक सशर्त दाखिलों पर सहमति दे दी है। तीन अक्तूबर को विवि के सभी मान्य कोर्स की सूची यूजीसी जारी करेगा। इसके बाद दाखिले शुरू हो जाएंगे।
यूजीसी ने इस साल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मानकों को अनुपालन नहीं होने के चलते 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी। इसमें कुछ कोर्स को छोड़कर सभी यूजी और पीजी प्रथम वर्ष के कोर्स शामिल थे। अचानक मान्यता चली जाने की वजह से 40 हजार से ज्यादा छात्र प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रह गए थे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में इस संबंध में वार्ता की। उधर, यूजीसी ने इस मसले पर बैठक की। बैठक में विवि से पक्ष जाना गया। दो साल के भीतर विवि को सभी मानक पूरे करते हुए नैक का एक्रिडिएशन लेना होगा। लिहाजा, फिलहाल दो साल के लिए मुक्त विवि को राहत मिली है। अब 75 में से कितने कोर्स वापस मिलेंगे। इसकी जानकारी तीन अक्तूबर को यूजीसी की वेबसाइट पर सूची अपलोड होने के बाद ही लगेगी। माना जा रहा है कि ज्यादातर यूजी और पीजी के कोर्स में दाखिलों की राह खुलेगी।
विज्ञापन

20 अक्तूबर हुई दाखिलों की अंतिम तिथि
मुक्त विवि ने कोर्स की मान्यता में राहत मिलने के साथ ही यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक दाखिलों की तिथि बढ़ा दी है। पहले विवि के 29 सितंबर को सभी दाखिले बंद किए जा चुके थे। अब 20 अक्तूबर तक सत्र 2018-19 के दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूजीसी से फिलहाल मान्यता के मामले पर सशर्त राहत मिली है। अब कितने कोर्स में दाखिले शुरू होंगे, यह तीन अक्तूबर को ही पता चलेगा। फिलहाल, हम भी इंतजार में हैं।
-आरसी मिश्र, कुलसचिव, मुक्त विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed