{"_id":"5adcf6684f1c1b66098b60ef","slug":"131524430440-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ पाक कला भी सीखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ पाक कला भी सीखेंगे बच्चे
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ भोेजन बनाने के गुर भी सीखेंगे। बच्चों मेें कार्य संस्कृति को विकसित करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ‘अपना किचन अपना भोजन’ योजना शुरू की है। योजना के तहत स्कूलों में 10-10 के समूह में छात्रों को भोजन माताएं भोजन पकाने के गुर सिखाएंगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है।
राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में उन्होंने सप्ताह में एक दिन शनिवार को स्कूल के 10-10 छात्र छात्राओं के समूह को भोजन माताओं के साथ भोजन पकाने के गुर सीखने को लगाए जाने को निर्देशित किया है। बच्चों को भोजन पकाने से लेकर उसे परोसने तक की जानकारी दी जाए। इस दौरान बच्चों को साफ सफाई व हाथ धोने के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया जाय। भोजन पकाने समय बच्चों को एप्रेन, दस्ताने व हेड कवर पहनाया जाए। बच्चे कार्यक्रम के प्रति संवेदनशील बने इसके लिए समय समय पर प्रतियोगिता कराई जाए। उत्कृष्ट भोजन पकाने व परोसने वाले बच्चोें को प्रतिभा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।