फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईटी पार्क में ऑफिस के बाहर बैठा था सांप 108 से मिली सूचना पर वन विभा

आईटी पार्क में ऑफिस के बाहर बैठा था सांप 108 से मिली सूचना पर वन विभा

Fri, 23 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आईटी पार्क में ऑफिस के बाहर बैठा था सांप   108 से मिली सूचना पर वन विभा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आईटी पार्क में बृहस्पतिवार शाम कार्यालय के बाहर सांप दिखाई देने पर पार्क अधिकारियों ने 108 के माध्यम से वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने सांप (रसेल वाइपर) को पकड़ा। जिसे राजाजी टाईगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम के लीडर रवि जोशी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 108 के माध्यम से आईटी पार्क में सांप होने की सूचना मिली थी। इसके बाद साथी संदीप गुरुंग के साथ आईटी पार्क पहुंचे, जहां कार्यालय के बाहर सांप बैठा था। सांप लगभग पांच फीट लंबा था, जिसे पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। रवि जोशी के अनुसार रसेल वाइपर देश के सभी सांपों में सबसे विषैला सांप होता है। इसकी औसत लंबाई चार फुट होती है। यह देश के चार सबसे बड़े खतरनाक सांपों में सबसे छोटा, लेकिन खतरनाक होता है। सांप काटने से हर साल होने वाली मौतों में करैत के बाद रसेल वाइपर को ही जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed