फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों की पदोन्नति को मिली स्वीकृति

शिक्षकों की पदोन्नति को मिली स्वीकृति

Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की पदोन्नति को मिली स्वीकृति
श्रीनगर। दिल्ली में हुई गढ़वाल विवि की कार्यसमिति की बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बैठक में विवि के वार्षिक बजट और दो विजिटिंग प्रोफेसरों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की कार्य परिषद (ईसी) की बैठक बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई। प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि विभिन्न विभागों में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सेलेक्शन कमेटी के परिणामों को कार्यसमिति की बैठक में रखा गया जिसके बाद शिक्षकों की पदोन्नति को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। विवि में कॉमर्स, पत्रकारिता, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत व चित्रकला आदि विषयों में सेलेक्शन कमेटी ने 20 शिक्षकों के साक्षात्कार लिए थे। विवि के वार्षिक बजट पर भी चर्चा की गई। वार्षिक बजट 28 जून को विवि की वित्त समिति की बैठक में पारित किया गया था। विवि की ओर से गठित कैडर रिक्रूटमेंट रूल्स (सीआरआर) कमेटी की सिफारिशों को भी सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। शिक्षणेतर कर्मचारियों के रेशनलाइजेशन के लिए ईसी ने कुलपति को अधिकृत किया है। यूजीसी से रेशनलाइजेशन को हरी झंडी मिलने पर कुलपति विवि में इसे लागू करेंगे। बैठक में कुलपति प्रो. जेएल कौल, प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डॉ. पदमाकर मिश्र, संयुक्त कुलसचिव डॉ. एके मोहंती, एपीआरओ आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह का रास्ता हुआ साफ
श्रीनगर (ब्यूरो)। दीक्षांत समारोह के लिए तैयार आर्डिनेंश (अध्यादेश) को ईसी की बैठक में स्वीकृति दे दी गई है। केंद्रीय विवि बन जाने के बाद से अब तक विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हुआ है। छात्र लंबे समय से दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाने की मांग कर रहे थे। आर्डिनेंस पास होने से अब विवि में दीक्षांत समारोह का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चेयर का किया गया गठन
श्रीनगर (ब्यूरो)। डॉ. बीआर अंबेडकर चेयर और डा. दीनदयाल चेयर गठित की गई हैं। इन पर अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को विवि ऑफर करेगा। फंडिंग के लिए प्रस्ताव यूजीसी को भेज दिया गया है। ये चेयर विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed